पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मियों ने मांडी खेड़ा अस्पताल में किया प्रदर्शन,

कर्मियों ने मांडी खेड़ा अस्पताल में किया प्रदर्शन,

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नूंह| जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल परिसर मांडीखेड़ा में सरकार के विरोध में नारे लगाए। आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष नसीम खा, इरशाद, खलील, प्रेम ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी नीति पर काम कर रही है। आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से वेतन के नाम पर बहकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को हमने अपनी मांग भेज दी है। जब तक सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहींं करेगी। तब तक कर्मचारी काम पर नही लौटेंगे। जिला स्वास्थ्य विभाग आउटसोर्स के 250 कर्मचारियों के सहारे चल रहा है।

खबरें और भी हैं...