पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को 30 महिलाओं को बांटे सिलाई प्रशिक्षण सर्टिफिकेट

स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को 30 महिलाओं को बांटे सिलाई प्रशिक्षण सर्टिफिकेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां शीतला जनहितकारी महिला मंडल द्वारा सेवा गांव में आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण सोमवार को सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर प्रशिक्षित महिलाओं को सर्टिफिकेट बांटने के लिए सोमवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह सेवा गांव पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुआ कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। जिसके तहत क्षमता वृद्धि विकसित करने की योजना के तहत इन महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। सिलाई प्रशिक्षण लेने के बाद अब ये ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर परिवार का भरण-पोषण करने में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान कर सकेंगी।

इस अवसर पर मां शीतला जनहितकारी महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा-राकेश सिंह, सरपंच भारत सिंह, आरके सक्सैना, डीएस जादौन, पूजा शर्मा, कल्पना, जसराम प्रजापति आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सिलाई प्रशिक्षण ले चुकी किशोरी को प्रमाण-पत्र वितरित करते स्वास्थ्य मंत्री।

खबरें और भी हैं...