रैली... नगर में निकली समरसता बाइक रैली
औबेदुल्लागंज| भारतीय जनता युवा मोर्चा औबेदुल्लागंज द्वारा सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समरसता बाइक रैली निकाली गई। यह रैली नगर के नपा कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अर्जुन नगर स्थित अंबेडकर भवन पहुंची। इस अवसर पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष रविंद्र विजय, महामंत्री गोरी नागर, नरेंद्र शर्मा, जेपी शर्मा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपू परमार, डॉ. भूपेंद्र नागर, शुभम शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।