- Hindi News
- National
- भोजपुर क्षेत्र की हर पंचायत का होगा विकास, सभी गांवों में बनेगी सड़क:सुरेंद्र पटवा
भोजपुर क्षेत्र की हर पंचायत का होगा विकास, सभी गांवों में बनेगी सड़क:सुरेंद्र पटवा
औबेदुल्लागंज| आज हमारे प्रदेश की हर ग्राम पंचायत के हर ग्राम में विकास तेजी से चल रहा है। यही कारण हे की हर ग्राम सड़क मार्ग से जुड़ता जा रहा है जिन ग्रामों में वर्षों से पैदल जाना मुश्किल था। आज इस जावरा मालखार जैसे गांव में सभी अपनी गाड़ी से पहुंच रहे है। यह सब कर दिखाया हे भाजपा सरकार एवं हमारे मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उक्त बात पंचायत प्रवास के दौरान संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री सुरेंद्र पटवा ने ग्राम जाबरा मालखार में कही।
उन्होंने कहा की आज भोजपुर क्षेत्र की हर पंचायत में विकास कार्य तेजी से चल रहा है। हर पंचायत के ग्राम को सड़क मार्ग से जोड़ने का कार्य तेजी से चले रहा हे आने वाले समय में हर गांव तक पक्की सड़क होगी। मंत्री पटवा ने पोलाहा में 6 लाख के सीसी मार्ग का लोकार्पण, दाहोद में 12 लाख के सीसी मार्ग का शिलान्यास, जावरा के इमलिया गोड़ी, जाबरा ग्राम में सीसी मार्ग का लोकार्पण, नूरगंज में बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। करीब 92 करोड़ की लागत से बनने बाले मार्ग के बारे भी विस्तार से बताया। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना मुख्यमंत्री विवाह योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, तीर्थ दर्शन योजनाएं, मेधावी छात्र योजना, सहित सैकड़ों योजना प्रदेश में चल रहे। पंचायत प्रवास दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रविंद्र विजय, अरविंद जैन, नपं अध्यक्ष हरप्रीत कौर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओपी मीणा, नरेंद्र शर्मा, विजय कोठारी, गौरी शंकर नागर, जेपी शर्मा, नीटू जैन, संजय मीणा, किशोर रमानी, पूर्व नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, मोहन मेंदुया दीपू परमार, केजी पाठक, माखन परमार आदि उपस्थित थे