बिन मौसम बारिश से क्षेत्र के किसानों की उपज हुई गीली
बारिश के कारण समर्थन मूल्य केंद्रों पर रखा गेहूं भीगा।
औबेदुल्लागंज|विगत दिनों हुई तेज बारिश से नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में खेतों में जहां खड़ी फसल को नुकसान हुआ है वहीं ब्लाक अंतर्गत समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर रखा गेहूं भी गीला होने की संभावना बनी हुई है। नगर सहित आसपास हुई अचानक बारिश के कारण जहां क्षेत्र के कुछ किसानों की फसल को नुकसान हुआ। वहीं ब्लाक अंतर्गत चल समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्र में से करीब 15 केंद्रों पर किसानों का खुले में पड़ा गेहूं एवं तुला हुआ गेहूं गीला हो गया। बारिश की संभावना के चलते कुछ गेहूं को गीला होने से बचा लिया गया। इस संबंध में तहसीलदार चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया की समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर करीब 70 प्रतिशत आई उपज का परिवहन हो चुका है एवं कुछ जगह प्लास्टिक की बोरी का उपयोग हो रहा है। वहां नुकसान की कम संभावना है, लेकिन जहां जूट की बोरी का उपयोग हो रहा है वहां नुकसान अधिक है।