- Hindi News
- National
- कॉलेज में फर्जीवाड़े व भ्रष्टाचार की छात्र ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत
कॉलेज में फर्जीवाड़े व भ्रष्टाचार की छात्र ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत
औबेदुल्लागंज|नगर के वीर सावरकर कॉलेज में चल रहे फर्जीवाड़े एवं भ्रष्टाचार को लेकर छात्र अमित साहू ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की है। छात्र ने बताया कि छात्रों से ड्रेस न पहनने पर जो जुर्माना किया जा रहा है उसकी रसीद फर्जी रसीद कट्टों से काट कर छात्रों को दी जाती है। वहीं कॉलेज में अन्य कार्यों में भी शासन के निर्देशों का पालन न करते हुए कॉलेज के पदाधिकारियों, शिक्षकों किए जाते हैं। वहीं कई अनियमितताएं की जा रही हैं। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।