औबेदुल्लागंज|से-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। कार्यकर्ताओं में सक्रियता आने लगी है। विगत दिनों ग्राम पंचायत धामधुसर के प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने धामधुसर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जितनी भी योजनाएं चल रही हैं उनसे कहीं न कहीं हर ग्रामीण को लाभ हुआ है। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रविंद्र विजयवर्गीय, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष आनंद पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।