पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मध्यप्रदेश की ओर जा रहे दो ट्रकों से तीस मवेशी जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैयाथान| भैयाथान व ओड़गी पुलिस ने लोगों के सहयोग से दो ट्रकों में तीस मवेशियों को जब्त किया। तस्करी की आशंका पर नगर के युवाओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एक ट्रक काे तरका के जंगल में एवं दूसरे को ओड़गी इलाके में पकड़ा गया। दोनांे में पंद्रह-पंद्रह भैंस लोड थे। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को हिरासत मेंे लिया है। बताया गया कि दोनों ट्रक मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। इन वाहनों को मवेशी तस्कर सुनियोजित तरीके से ले जा रहे थे। इसकी सूचना स्थानीय युवकांे काे मिली। उन्होंने एक वाहन को तरका जंगल में पकड़ा और दूसरे वाहन को आेड़गी थाना क्षेत्र में पकड़ा गया।

खबरें और भी हैं...