पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओढ़ां में रीडिंग प्रमोशन वीक मनाया

राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओढ़ां में रीडिंग प्रमोशन वीक मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओढ़ां | शिक्षा विभाग हरियाणा के आदेशानुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओढ़ां में रीडिंग प्रमोशन वीक मनाया गया। इसके अंतर्गत पुस्तकालय से पुस्तकें पढऩा, कहानी सुनना, कहानी सुनाना, प्रश्नोत्तरी, वर्तनी अभ्यास, चित्र प्रदर्शन आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यालय के मुख्य शिक्षक रिछपाल सिंह गोदारा ने इन गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। इन गतिविधियों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षक गुरदेव सिंह, सतीश शर्मा, रमेशचंद्र, श्रीओम शर्मा, रामसिंह कुलरिया, रजनी यादव, नीलम मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...