पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • ओढ़ां में दुकान से मोबाइल और नकदी लेे गए चोर

ओढ़ां में दुकान से मोबाइल और नकदी लेे गए चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओढ़ां में दुकान से मोबाइल और नकदी लेे गए चोर

ओढ़ां | ओढ़ां में माता हरकी देवी कॉलेज रोड पर स्थित रॉयल मार्केट में अज्ञात चोरों ने मोबाइल रिपेयर शॉप के ताले तोड़कर हजारों रुपये के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। ओढ़ां की रॉयल मार्केट में स्थित सेलफोन रिपेयर सेंटर के शटर के दोनों ताले और शीशे का गेट तोड़कर रिपेयर किए हुए 20-22 एंड्रायड मोबाइल, 3-4 नए मोबाइल और 10 हजार रुपये की नकदी चोर ले उड़े। इसी मार्केट में एक अन्य मोबाइल शॉप सतगुरु मोबाइल का ताला भी टूटा हुआ मिला लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। ओढ़ां पुलिस ने ओढ़ां निवासी सुरेंद्र पाल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

खबरें और भी हैं...