पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

व्याख्यान में रमनदीप कौर प्रथम रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ां में खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ का आयोजन किया गया जिसका अवलोकन खंड शिक्षा अधिकारी बड़ागुढ़ा पवन सुथार ने किया। कार्यक्रम में 13 विद्यालयों के 67 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसके अंतर्गत कुल सात प्रकार के इवेंट करवाए गए।

कविता गायन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पन्नीवाला मोटा की पारूल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली की अंजू द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ां की अर्शदीप तृतीय, व्याख्यान प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ां की रमनदीप कौर प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय दादू की दिलप्रीत कौर द्वितीय व राजकीय उच्च विद्यालय केवल की सिमरजीत कौर तृतीय, स्लोगन प्रतियोगिता में रावमावि ओढ़ां के लवप्रीत प्रथम, राकउवि पन्नीवाला मोटा की पारूल द्वितीय व राकवमावि कालांवाली की भावना तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में रावमावि ओढ़ां की किरणा प्रथम, रावमावि मिठड़ी की वीरपाल कौर द्वितीय व आरोही मावमावि जलालआना की खुशदीप कौर तृतीय, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रावमावि ओढ़ां की वीरां व प्रियंका प्रथम और राउवि मलिकपुरा शकीला व खुशप्रीत द्वितीय रही, पेंटिंग प्रतियोगिता में राउवि केवल के आकाशदीप प्रथम, रावमावि मिठड़ी की जगदीप कौर द्वितीय और रावमावि ओढ़ां के मनप्रीत सिंह तृतीय व पीपीटी में रावमावि मिठड़ी की हरमनदीप कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इतिहास प्रवक्ता कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...