पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • श्री शनिदेव मंदिर में शनि जयंती पर हवन आयोजित

श्री शनिदेव मंदिर में शनि जयंती पर हवन आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोशाला रोड स्थित इच्छापूर्ण भगवान श्री शनिदेव मंदिर में मंदिर प्रबंधक कमेटी की आेर से शनि जयंती अमावस्या पर हवन, भंडारे एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भगवान शनिदेव का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा। मंदिर के पुजारी पंडित दीपक कुमार की देखरेख में आयोजित हवन का शुभारंभ रमेश गर्ग के हाथों करवाया गया। पंडित दीपक कुमार ने शनिदेव के जन्म के विषय में बताते हुए कहा कि ज्योतिष में शनि के प्रभाव का साफ संकेत मिलता है। इस अवसर पर भजन गायिका राधा सोनी एंड पार्टी द्वारा भजन कीर्तन किया गया। इस मौके पर रमेश गर्ग के परिजनों सहित वेदप्रकाश गोयल, सुखदेव बैनीवाल, श्री सालासर यात्री संघ के प्रधान मास्टर हरिराम गोयल, उपप्रधान सुरेंद्र बांसल, गुलाब श्योराण, सुनील गोदारा, यश भार्गव, मोहित भार्गव आिद रहे।

खबरें और भी हैं...