पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्लॉक स्तरीय लीगल लिट्रेसी कंपीटिशन कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डबवाली | शहर के राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से कल शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय लीगल लिट्रेसी कंपीटिशन का आयोजन होगा। इसमें बीईओ बलजिंद्र सिंह भंगु के नेतृत्व में ओढ़ां खंड के कार्यकारी बीईओ हरमेल सिंह निरीक्षण करेंगे जबकि डबवाली खंड के सभी हाई व सीनियर स्कूलों से लीगल लिट्रेसी क्लब के छात्र भाग लेंगे। प्रतियोगिता के तहत निबंध लेखन, कविता लेखन, स्लोगन लेखन, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, डिबेट, नाटक मंचन, पेटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन व सोशल डॉक्यूमेंट्री कंपीटिशन भी होंगे। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 300 रुपये, द्वितीय 200 रुपये व तृतीय 100 रुपये पुरस्कार राशि भेंट की जाएगी। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर विजेता बच्चों को जिला स्तर पर प्रतिभागिता का अवसर मिलेगा।

खबरें और भी हैं...