पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • रोहिड़ांवाली के ग्रामीणों ने ‘कलरव ‘ नेकी के कर्म मुहिम में दिया सहयोग

रोहिड़ांवाली के ग्रामीणों ने ‘कलरव ‘ नेकी के कर्म मुहिम में दिया सहयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव रोहिड़ांवाली में ग्राम पंचायत के सहयोग से ग्राम सेवा मंच की ओर से शुरू की गई ‘कलरव एवं ‘नेकी के कर्म मुहिम के तहत सरपंच महेंद्र कालवा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में थाना प्रभारी ओढ़ां जगदीश जोशी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

मुख्यातिथि जगदीश जोशी ने ग्राम सेवा मंच एवं रोहिड़ांवाली की ग्राम पंचायत की सराहनीय सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पशु पक्षियों के लिए पानी का प्रबंध करने से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पक्षियों का ‘कलरव कायम रखने हेतु संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। पशु पक्षियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने के साथ साथ उनके लिए चोगे और पानी का प्रबंध करना हमारा फर्ज है। इस मौके पर गदराना के सरपंच जगसीर सिंह, भोजराज नंबरदार, प्राइमरी स्कूल इंचार्ज रमन कुमार, सीताराम गोयल, सुरेंद्र मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...