पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संघ ने वाहन चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

संघ ने वाहन चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांटाबांजी. यातायात जागरूकता शिविर के दौरान उपस्थित चालकगण।

कांटाबांजी| ओडिशा मोटर चालक संघ के तत्वावधान में चालक संघ सिंधेकेला शाखा की ओर से यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

मां द्वारसनी मंदिर प्रांगण में आयोजित शिविर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में टिटलागढ़ शाखा के सचिव खगेश्वर साहू ने मोटर चालक और व्यावसायिक मोटर चालकों काे बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, साथ ही ट्रैफिक नियमों का पूर्णत: पालन करें।

इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष डोलमणि भाठी, संघ के वरिष्ठ चालक त्रिनाथ साहू, बिंदु भूषण नायक, ललित साहू, हेरम्ब साहू आदि की उपस्थिति में ओडिशा मोटर संघ की ओर से सभी वाहन चालकों को परिचय पत्र दिया गया। शिविर में रामचंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र शबर, बालाजी त्रिपाठी, बामदेव पृष्टि, जगन्नाथ त्रिपाठी, लखपति दास, अमन थानापति, श्याम छुरा, टुडू साहू, पंचा गुरु, मन चिनारा, जग घीबेला, दीनबंधु पुटेल, ध्रुव चरण गुरु सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...