विधायक ने बुजुर्ग और विधवा हितग्राहियों का सम्मान किया
पुनासा | भाजपा के चलो पंचायत की ओर अभियान के तहत सोमवार को मांधाता विधानसभा में हर ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम हुआ। पुनासा में विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर ने बुजुर्गों और विधवा हितग्राहियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक की चिंता करते हुए सभी के लिए योजनाएं लागू की हैं। धनगांव, माकड़कच्छ और बड़नगर में किसान मोर्चा महामंत्री दिग्विजय सिंह तोमर, अजय नायक, नरलाय में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने ग्रामीणों को संबोधित किया। ओंकारेश्वर में नगर पंचायत अध्यक्ष अंतर सिंह बारे और कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों का सम्मान किया।