ओंकारेश्वर बांध से भी मुख्य नहर में पानी छोड़ा
विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर ने पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा को चुनरी ओढ़ाई।
ओंकारेश्वर. रविवार दोपहर 12 बजे विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर ने पूजा-अर्चना के साथ ओंकारेश्वर बांध की मुख्य नहर से पानी छुड़वाया। शुरुआत में पांच क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। अधिकारियों ने कहा शाम तक 20 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। भीषण गर्मी में नहर में पानी आ जाने से क्षेत्र में पानी की समस्या दूर हुई है। पशु-पक्षियों को भी इससे राहत मिली है। नहर में पानी छोड़े जाने से किसानों सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है। इस दौरान देवीकिशन चौधरी, अंतरसिंह बारे, एआर वर्मा, एके वर्मा, एलएस चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।