पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 दृष्टिहीनों की संगत में आंखों पर पट्‌टी बांधकर कथा कहने का बना रिकॉर्ड

6 दृष्टिहीनों की संगत में आंखों पर पट्‌टी बांधकर कथा कहने का बना रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकमास में शिवपुराण कथा के दौरान खरगोन में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। यहां श्रीराम धर्मशाला में चल रही संगीतमय शिवपुराण कथा में संत शिवोहम भारती महाराज (एक रोटी आश्रम शिव कोठी ओंकारेश्वर) आंखों पर पट्‌टी बांधकर संगीतमय कथा सुना रहे हैं।

कथा के दूसरे दिन संत व उनके 6 दृष्टिहीन संगत के संगीतकार और आयोजन समिति काे गोल्डन बुक के एशिया प्रभारी मनीष विश्नाेई ने प्रमाण पत्र सौंपा। इसे वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स में शामिल कर लिया। ये रिकाॅर्ड गोल्डन बुक की यूनिक केटेगरी में दर्ज किया गया है। टीम हैड ने समिति को कहा कि प्रवचनों में संत के आंखों पर पट्‌टी बांधने व दृष्टिहीनों के संगीतमय संगत की एकसाथ सहभागिता कहीं नहीं हुई है। संत श्री संत शिवोहम भारती महाराज ने कहा आंखों पर पट्‌टी बांधने से कथा अलौकिक हो जाती है। कथा के दौरान सामने कुछ नहीं दिखता है। केवल भगवान की स्तुति होती है, यह एक तरह से तपस्या जैसा ही है। संत का कहना है कि 9 अगस्त 2017 की रात नंदी महाराज स्वप्न मंे आए और उन्हांेने आंखों पर पट्‌टी बांधकर कथा करने का आदेश िदया तब से ही इंदौर, बड़वाह, उज्जैन और माॅरीशस मंे इसी तरह की कथा सुनाई है।

खबरें और भी हैं...