पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली गिरने से मृत बच्चों के परिजन को चार चार लाख की सहायता

बिजली गिरने से मृत बच्चों के परिजन को चार-चार लाख की सहायता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओंकारेश्वर | मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाया में आकाशीय बिजली गिरने से बुधवार को दो भाइयों (बच्चों) की मौत हो गई थी। वे बच्चे खेत में बंधे बैल लेने गए थे। इसी दौरान हुए हादसे में बच्चे व दोनों बैलों की मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही तहसीलदार व टीआई ने बिलाया पहुंचकर पंचनामा बनाया था। गुरुवार सुबह दोनों बच्चों अविनाश व अभिषेक का पीएम कराकर शव परिजन को सौंप दिए गए। एसडीएम अरविंद चौहान ने बताया पीएम रिपोर्ट के बाद प्राकृतिक आपदा में मौत पर शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। दो-तीन दिन में दोनों बच्चों के लिए चार-चार लाख तथा दो बैलों के लिए 30-30 हजार रुपए पीड़ित परिवार को सौंप दिए जाएंगे। अभिषेक गांव में तथा अविनाश बड़वाह के निजी स्कूल में पढ़ रहा था।

खबरें और भी हैं...