ओरछा | गुरुवार को थाना क्षेत्र की नाराई चौकी अन्तर्गत नोटघाट पुल के निकट स्थित अंजनी माता मंदिर के पास दो लाश डली होने की सूचना मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई पर खबर मिलते ही ओरछा थाना प्रभारी राकेश साहू एवं तहसीलदार देवेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे ।
वही घटना स्थल बरुआसागर क्षेत्र का होने के कारण बरुवा सागर पुलिस को सूचित किया गया इसके बाद दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस ने लाशों को पानी से निकाले जाने का प्रयास किया । देर शाम तक एक लाश को बाहर निकाल लिया गया और दूसरे को निकाले जाने कोशिश जारी है दोनों लाशें पुरुषों की हैं और प्रशासन ने राफ्टिंग को मगाकर नगर सैनिकों को मौके पर भेजा है।