पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओरछा में भारतीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ

ओरछा में भारतीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओरछा| भारतीय फिल्म महोत्सव का पर्यटन नगरी ओरछा के रुद्राणी कलाग्राम में शुक्रवार को उत्साह के साथ टपरा टॉकीज का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रथम आमंत्रण आेरछाधीश श्रीरामराजा सरकार को दिया गया।

सनातनी परंपरा के अनुसार के गाजे-बाजे के सथ इस महोत्सव की नींव रखने वाले प्रयास प्रोडक्शन के प्रमुख राजा बुंदेला अपनी पूरी टीम सुष्मिता मुखर्जी, मनोहर खुशलानी, आरिफ़ शाहडोली, गीतिका वेदिका, राकेश विश्वकर्मा, जावेद, नईम और मुम्बई की टीम के साथ श्री रामराजा मन्दिर दर्शन करने पहुंचे और कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अभिनेता राजा बुंदेला ने अपने संबोधन में कहा कि मैं अपनी अभिनय कला से बुंदेलखंड का कर्ज चुकाना चाहता हूं। यह महोत्सव रुद्राणी कलाग्राम में पूरे पांच दिनों तक चलने वाला है। इसमें टपरा टॉकीज़ के कॉन्सेप्ट को पुनर्जीवित किया जाने की योजना है। जिसमें पांचों दिन हिंदी भाषी फिल्मों के साथ आंचलिक भाषाओं की लगभग 66 से 70 फिल्मों के दिखाने की योजना है जिनमें फीचर फिल्म्स, शार्ट फिल्म और डॉक्युमेंट्रीज़ शामिल हैं।

ओरछा। भारतीय फिल्म फेस्टीवल का हुआ शुभारंभ। यहां बनी टपरा टॉकीज

बुंदेलखंड की विरासत को विश्वपटल पर लाना है उद्देश्य

हस्तियां होंगी सम्मानित: कार्यक्रम में क्षेत्र के साहित्यकार, खेलक्षेत्र और सामाजिक क्षेत्र की सिरमौर हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कुल हिन्द मुशायरे के साथ नाट्यप्रस्तुतियां और पुस्तकों के लोकार्पण और चित्रकला की प्रदर्शनी होंगी। यह प्रयोग ओरछा नगरी की ख्याति के साथ पर्यटन की दृष्टि से उन्नति की सम्भवनाओं के द्वार खोलेगा। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण मां बेतवा की आरती होगी जो कि पुख्य के पावन नक्षत्रों में की जाएगी। यह गंगा मैया की तर्ज़ पर नवाचार होगा जो जनमानस को जलशुद्धि के लिए प्रेरित करेगा। रुद्राणी कलाग्राम में मनाए जाने वाले ये पांच दिन बुन्देलखण्ड के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

खबरें और भी हैं...