भोजपुरा की पत्थर खदान में पानी का टैंकर पलटा, चालक की मौत
भोजपुरा की सोलम पत्थर की खदान में पानी से भरा टैंकर पलटने से चालक की मौत हो गई। चालक ने संतुलन खो दिया और टैंकर दीवार में टकराकर पलट गया। घटना बुधवार सुबह की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का पंचनामा बना शव पीएम के लिए को भेजा।
नारई चौकी प्रभारी के मुताबिक भोजपुरा निवासी बालकदास पुत्र भगवानदास यादव उम्र 36 वर्ष अपने ट्रैक्टर टैंकर से क्रेशर क्षेत्र में पानी डालने का काम करता था। बुधवार सुबह ग्यारह बजे रोज की तरह पत्थर की खदान के रास्ते में पानी डाल रहा था, तभी ट्रैक्टर चालक बालकदास ने अपना संतुलन खो दिया, जिससे ट्रैक्टर खदान की दीवार से टकराकर पलट गया। बालकदास की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। तहसीलदार देवेंद्र चौधरी, एसडीओपी निवाड़ी बीके माहौर, एसडीओपी पृथ्वीपुर एस एन सिसौदिया, पृथ्वीपुर थाना प्रभारी आनन्द सिंह परिहार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों को समझ बुझा कर घटना स्थल का पंचनामा बना शव पीएम के लिए भेजा गया।
ओरछा। भोजपुरा में टैंकर पलटने से चालक की मौत।
भास्कर संवाददाता। ओरछा

रोज की तरह पत्थर की खदान के रास्ते में पानी डाल रहा था चालक, तभी खो दिया संतुलन