पचेवर में 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती, पसीने छूटे
पचेवर| गर्मी के तेवर बढ़ने के साथ ही बिजली निगम ने भी ग्रामीणों पर िबजली कटौती करते हुए परेशानियां को बढ़ा रही है। दिन के समय कई बार कटौती होने के साथ ही रात के समय होने वाली कटौती के कारण लोगों मे रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि न ही रात बिजली आती है न ही सुबह। लोगों ने बताया कि दिन के समय होने वाली कटौती पुरुष वर्ग तो बाहर निकल कर सार्वजिनक स्थान पर समय गुजार लेता हैं, परन्तु रात के समय होने वाली कटौती के कारण बच्चे महिलाएं को परेशानी का सामना करने को मजबूर हाेना पड़ता है। कई ग्रामीणों ने बताया की समय ग्रामीण क्षेत्र में अिधक कटौती करते हुए ग्रामीणों के साथ भेदभाव कर रही है। ज्ञात रहे क कस्बे के जीएसएस से जुड़े करीब 30 से अधिक गांव-ढाणियों में गत तीन-चार दिन से लगभग 12 से 14 घंटे की कटौती की जा रही है। कभी मेंटीनेन्स के नाम पर तो कभी लोड सिस्टम के नाम हाेने वाली कटौती के कारण लोगों का हाल-बेहाल हो रहा है। दूसरी ओर बिजली कटौती के दौरान जानकारी लेने के पर सहायक अभियंता कदम वशिष्ठ ने बताया क राज्य स्तर पर ही बिजली का प्रोडेक्शन कम हो रहा है। जिसके कारण उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही है।