पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुएं में नरमुंड मिलने से बाछेड़ा गांव में सनसनी

कुएं में नरमुंड मिलने से बाछेड़ा गांव में सनसनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाछेड़ा गांव स्थित कुएं की मिट्टी निकालने के दौरान नरमुंड कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर इसकी सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मय जाप्ते के घटनास्थल पहुंची और नरमुंड को कब्जे में लेकर मालपुरा सीएचसी पर डॉक्टरों से परामर्श कर नरमुंड को फारेंसिक जांच के लिए जयपुर भेजा गया हैं।

थानाधिकारी शिवराज चौधरी ने बताया कि गांव से देशमा जाने वाले रास्ते पर करीब एक किमी दूर उगमा पुत्र सुगना गुर्जर का पैतृक कुआं हैं। तीन-चार दिनों से कुएं से मिट्टी निकाली जा रही थी। रविवार को भी यह मिट्टी निकाली जा रही थी। इस दौरान कुएं में मिट्टी में दबा नरमुंड मिला। उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि कुएं से निकले नरमुंड की जांच के लिए सीएचसी मालपुरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नरमुंड होने की तो पुष्टि हो गई,लेकिन यह कितना पुराना है, इसकी पुष्टि के लिए फारेंसिक जांच के लिए नरमुंड को जयपुर भेजने का निर्णय लिया गया। यह नर हैं या मादा की भी पुष्टि भी फारेंसिक जांच से हो पाएगी।

खबरें और भी हैं...