पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलदाय विभाग ने पाइप लाइन मरम्मत के कार्य को लेकर बीच रास्ते तोड़ दिया गौरव पथ, आवागमन प्रभावित

जलदाय विभाग ने पाइप लाइन मरम्मत के कार्य को लेकर बीच रास्ते तोड़ दिया गौरव पथ, आवागमन प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडापुरा में वर्षाे से बदहाल रास्ते की सुध लेकर सरकार ने गौरव पथ का निर्माण करवाया। मुख्य सड़क पर गौरव पथ निर्माण के बाद राहगीरों व वाहन चालकों की राह आसान हुई ही थी, कि फिर से मुसीबत आ खड़ी हो गई। पाइप लाइन मरम्मत के कार्य को लेकर जलदाय विभाग ने निर्माणाधीन गौरव पथ को बीच में ही तोड़ा दिया। जब गौरव पथ का निर्माण हो रहा था, जब जलदाय विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब गौरव पथ बनकर तैयार हो गया, विभाग को लाइन मरम्मत की याद आ गई। बीच रास्ते सड़क तोड़ने पर लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया। एक तरफ से पूर्णतया आवागमन बाधित हो गया, वाहन चालकों को मजबूरन दूसरी साइड से होकर गुजरना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत मंडापुरा में राज्य सरकार की अोर से स्वीकृत गौरव पथ का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके तहत प्रिंस होटल से लेकर तहसील कार्यालय तक एक सप्ताह पहले कार्य पूर्ण हो चुका थ्रा। इस रास्ते पर करीब 6 माह पहले कार्य शुरू किया गया। बीच समय बजरी पर रोक होने के कारण कार्य ठप पड़ा था। इस दौरान भी जलदाय विभाग को लाइन दुरस्तीकरण के लिए अवगत करवाया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। सप्ताह पहले की कार्य पूर्ण हुआ तथा गौरव पथ बनकर तैयार हो गया, तो जलदाय विभाग को लाइन दुरस्तीकरण की याद आ गई तथा कुछ दिन बाद ही विभाग कार्यालय के सामने ही निर्मित गौरव पथ को तोड़कर पाइप लाइन मरम्मत के लिए कार्य शुरू कर दिया। मंडापुरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत वर्षो से सड़कों की हालत बुरी थी। ग्रामीणों की ओर से बार-बार अवगत करवाने के बाद सरकार ने मुख्य मार्गो को सुधारने के लिए गौरवपथ स्वीकृत करवाया तथा कार्य शुरू कर मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है। गौरव पथ से ग्राम पंचायत का सौंदर्य सुधर रहा है। लोगों की राह सुगम हुई, लेकिन जलदाय विभाग ने पाइप लाइन मरम्मत को लेकर फिर से सड़क तोड़ दी। आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गया है, ऐसे में लोगों में रोष व्याप्त है।

गौरव पथ का कार्य छह महीने पहले शुरू हुआ। बीच मे बजरी की कमी के चलते कार्य नहीं हो पाया। अब कुछ किमी. तक कार्य पूर्ण हुआ, तो जलदाय विभाग ने पाइप लाइन मरम्मत का कार्य शुरू किया तथा रोड तोड़ दी। पूर्व में विभाग को पाइन लाइन मरम्मत के लिए अवगत करवाया, लेकिन उस समय कोई ध्यान नहीं दिया। बिना किसी सूचना के पूरे रास्ते को जलदाय विभाग ने रोक दिया। - प्रेमप्रकाश, सरपंच, मंडापुरा

पचपदरा. पाइप लाइन मरम्मत के लिए बीच में ही तोड़ी गई सड़क।

खबरें और भी हैं...