पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 150 की स्पीड से दौड़ती स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर हवा में लहराते पिकअप से टकराई, दंपती समेत 4 की मौत

150 की स्पीड से दौड़ती स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर हवा में लहराते पिकअप से टकराई, दंपती समेत 4 की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। जोधपुर-बाड़मेर रोड पर धवा इलाके में एक मामूली दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो के चालक ने पीछा होने की आशंका में गाड़ी 150 की स्पीड में दौड़ाई और भांडू गांव के बस स्टैंड पर सामने से आ रही एक कार और एक पिकअप को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो चालक की इस लापरवाही ने खुद के साथ तीन अन्य की भी जान ले ली। रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई और घायलों की मदद के लिए दौड़ लोगों ने गाड़ियों में फंसे लोगों को पुलिस टीम के साथ मिलकर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और पांच घायलों को एमडीएम हॉस्पिटल पहुंचाया।

बाड़मेर के सरदारपुरा इलाके में स्थित वन विभाग की चौकी के निकट रहने वाले रामलाल जांगिड़ (50) पुत्र राणाराम अपनी प|ी पार्वती (45) के साथ बाड़मेर से जोधपुर की तरफ आ रहे थे। जांगिड़ ने स्कॉर्पियो तेजी से दौड़ाई। भांडू कलां गांव के बस स्टैंड के निकट तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले तो सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार इसके ऊपर निकलते हुए दूसरी पिकअप से जा टकराई। भीषण टक्कर के चलते स्कॉर्पियो के चालक रामलाल जांगिड़ (50) और उनकी प|ी पार्वती (45), पिकअप के चालक जैसलमेर के सांकड़ा थानांतर्गत नरेली निवासी दौलतसिंह (35) पुत्र सहीदान और कार में सवार लूणी के बाणियावास निवासी सुरेश दास वैष्णव (28) पुत्र जगदीश दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पिकअप में सवार बाड़मेर के पचपदरा निवासी हेमाराम जाट (20) पुत्र पूसाराम, कार चालक लूणी के बाणियावास निवासी दिनेश वैष्णव (26) पुत्र लूणदास और उसके साथ बैठी अचकी देवी (40) प|ी केवलदास, भावेश (1) और ममता (27) प|ी सुरेश वैष्णव घायल हो गए।

निगेटिव न्यूज सेक्शन

सिर्फ वे ही नकारात्मक खबरें, जो अापको जानना जरूरी हैं।

भयावह

भांडू बस स्टैंड पर गाड़ियों की टक्कर इतनी भीषण थी, कि स्कॉर्पियो और पिकअप तो आपस में ही फंस गई। इन्हें सीधी करने के लिए लोगों ने क्रेन के साथ काफी देर तक मशक्कत की, तब कहीं जाकर दोनों गाड़ियां अलग हो पाई। हादसे के बाद पिकअप में भरे हरे नारियल पूरी सड़क पर बिखर गए, इसके चलते ट्रेफिक भी बाधित हुआ। तीनों गाड़ियों को हटवाने के बाद यातायात शुरू हुआ।

स्कार्पियों कार के ऊपर से उछलकर पिकअप में घुसी, क्रेन से अलग करने पड़ी मशक्कत

विवाहिता फंदे से झूली, युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

बायतु | थाना इलाके के पनावड़ा में विवाहिता ने फंदा लगाकर तो बायतु पनजी में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। बायतु पनजी ग्राम पंचायत सरहद में स्थित महादेव पेट्रोल पंप के सामने रविवार अलसुबह जोधपुर से बाड़मेर जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर केरानाडा चौहटन निवासी युवक राहुल (20) पुत्र ठाकराराम जाट ने आत्महत्या कर ली। उसके पास मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त की गई। पिता युवक को पढ़ाना चाहते थे, लेकिन युवक ने बैंगलूर में कपड़े की दुकान पर काम करने को कहा। इस पर उसे बैंगलूर भेज दिया। शनिवार को फोन कर बैंगलूर होना बताया था, लेकिन बैग से 15 मई को बैंगलूर से अहमदाबाद का टिकट बरामद हुआ।

विवाहिता ने फंदा लगाया : मदरूपोणियों की ढाणी पनावड़ा निवासी एक विवाहिता ने अपने घर के पास खेजड़ी के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। टीकमाराम पुत्र आसूराम मेघवाल निवासी चौखला ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी बहिन मुन्नी उर्फ मनीषा की शादी एक वर्ष पूर्व पुखराज निवासी मदरूपाणियों की ढाणी पनावड़ा के साथ हुई थी। शनिवार सुबह खेजड़ी के पेड़ से चुनरी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शव को सीएचसी बायतु लाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।

बाइक -बोलेरो की भिड़ंत में दो की मौत : कवास. नागाणा क्षेत्र के छीतर का पार- बाटाडू रोड पर बोलेरो की टक्कर से ं बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हाे गई। दूदाराम पुत्र तुलसाराम जाट मोराला कोलू ने मामला दर्ज करवाया कि उसका चचेरा भाई ताराराम पुत्र वीरमाराम जाट (22) व सगा भाई शेराराम पुत्र तुलसाराम जाट (20) को बोलेरो चालक नरसिंगाराम उर्फ नरेश पुत्र तेजाराम जाट जोगासर छितर का पार ने तेज व लापरवाही से टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...