सिंधी युवा संगठन ने की गोसेवा
श्रीगंगानगर। सिंधी युवा संगठन ने जन कल्याण के उद्देश्य से पदमपुर रोड स्थित गोशाला में गायों को चारा खिलाया। इस दौरान कल्याण भूमि स्थित परिंडों की सफाई कर उनकी सारसंभाल भी की। इस दौरान अशोक सावनानी, सुरेश मुलवानी, सोनू राजवानी, अशोक कंद्राणी, सोनू लालवानी, जितेंद्र रोगवानी, कुमार जियानी व रिंकू गंगवानी उपस्थित रहे।