पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुई खोदते धंसी मिट्टी, मजदूर की मौत

कुई खोदते धंसी मिट्टी, मजदूर की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीबी से कुई की खुदाई करते श्रमिक व ग्रामीण।

भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

पदमपुर के निकट गांव 3 एनएन में कुई खोदते समय मिट्टी धंसने से एक श्रमिक की दबने से मौत हो गई। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच जेसीबी की मदद से शव काे बाहर निकलवाया और पदमपुर मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार यह मजदूर यहां तीन दिन से कुई की खुदाई कर रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे चूनावढ़ निवासी 40 वर्षीय धन्नासिंह उर्फ मुख्तयारसिंह पुत्र रामसिंह रायसिख 35 फीट की गहराई पर 3 एनएन के हरपालसिंह की ढाणी में कुई की खुदाई कर रहा था कि एकाएक भरभराकर मिट्टी गिर गई जिससे मुख्त्यारसिंह मिट्टी में दब गया। ऊपर मिट्टी खींच रहे व्यक्ति ने शोर मचाकर आसपास के लोेगों को बुलाया। सूचना मिलने पर एसएचओ रामेश्वर बिश्नोई मौके पर पहुंचे। जेसीबी मंगाई और खुदाई शुरू कराई। करीब 9 घंटे बाद शव बाहर निकल सका।

खबरें और भी हैं...