- Hindi News
- National
- रात 10 बजे 50 किमी प्रति घंटा रफ्तार से आई आंधी के बाद बरसात, कई होर्डिंग उखड़े, एक घंटा बंद रही बिजली
रात 10 बजे 50 किमी प्रति घंटा रफ्तार से आई आंधी के बाद बरसात, कई होर्डिंग उखड़े, एक घंटा बंद रही बिजली
पंजाब की तरफ से आई तेज आंधी हनुमानगढ़ होते हुए आगे निकल गई
श्रीगंगानगर| जिले में मंगलवार रात अचानक मौसम में बदलाव आया। पंजाब की तरफ से 50 किमी रफ्तार से तेज आंधी आई, जो हनुमानगढ़ होते हुए आगे निकल गई। अंधड़ से शहर में अनेक होर्डिंग उखड़ गए। धूल भरी हवा से दुपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अांधी की वजह से शहर में करीब 1 घंटा बिजली सप्लाई पूर्णतया बंद कर दी गई। जिले के अन्य इलाकों में भी यही स्थिति रही। मिर्जेवाला व खाटलबाना में अनेक घरों में बाहर रखा सामान उड़ गया। पदमपुर, लालगढ़ व केसरीसिंहपुर में बिजली गुल रही। श्रीगंगानगर शहर में मामूली बूंदाबांदी हुई। वहीं, सादुलशहर में मेघ गर्जना के साथ बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में हवा नहीं चल रही थी। आगामी 24 घंटे में भी तेज आंधी व बारिश हो सकती है।