पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैसी चाेरी श्रीगंगानगर में, वैसी पदमपुर में; घर में घुस 13 लाख का सोना व 15 हजार ले फरार

जैसी चाेरी श्रीगंगानगर में, वैसी पदमपुर में; घर में घुस 13 लाख का सोना व 15 हजार ले फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदमपुर| परिवार के सदस्य दो कमरों में सोते रहे आैर चोर घर से 13 लाख का सोना सहित घर से करीब 15 लाख रुपए की चोरी कर ले गए। मकान मालिक को चोरी का पता सुबह साढ़े तीन बजे तब लगा जब वह दिल्ली जाने के लिए अलमारी से कपड़े निकालने लगा। चोरी की यह वारदात शहर के वार्ड 15 में बिजली घर कार्यालय के पास पूर्व चेयरमैन बलवीर सिंह संधू के मकान में हुई। यहां पांच से अधिक चोरों ने सोमवार-मंगलवार डेढ़ से 3 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। चोर एक घंटे से अधिक समय तक घर में हाथ साफ करते रहे मगर घर में सो रहे परिवार के आधा दर्जन सदस्यों को इसकी भनक तक नहीं लगी। घर में पूर्व चेयरमैन के छोटे बेटे खुशवंत को दिल्ली निकलना था इसलिए वह साढ़े 3 बजे उठा। नहाने के लिए खुशवंत लॉबी में रखी अलमारी में कपड़े निकलने गए तो वहां अलमारी ही गायब थी। हैरान खुशवंत फिर घर से बाहर निकलने के लिए लॉबी के मुख्य गेट की तरफ बढ़ा तो गेट बाहर से बंद था। इसके बाद जिस रास्ते से चोर घुसे वहीं से बाहर निकलकर पुलिस को फोन पर सूचना दी। 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष ने तत्काल नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन मंगलवार शाम तक आरोपियों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने पीड़ित खुशवंत संधू की रिपोर्ट पर अज्ञात चारों के खिलाफ 45 तोला सोने के आभूषण, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल और करीब 15 हजार नकदी की नकबजनी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस को डाउट है कि कोई लॉबी में रखी अलमारी में 45 तोले सोना कैसे रख सकता है?

ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे 5 चाेरों ने

वारदात को दिया अंजाम

मंगलवार दोपहर घटनास्थल पर एमओबी, एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्य जुटाने के करीब दो घंटे तक प्रयास किए। मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल पर सामने आया कि वारदात को अंजाम देने में पांच या इससे ज्यादा चोर थे। चोर मकान के पीछे बनी कॉलोनी के रास्ते बिजली बोर्ड में से दीवार फांदकर घर में पहुंचे। थानाधिकारी रामेश्वर बिश्नोई ने बताया कि पहले रसोई की खिड़की खोल उसके गेट को तोड़ दिया। इसके बाद ग्रिल को उखड़ने का प्रयास किया लेकिन रसोई में सामान ज्यादा बिखरा होने के कारण शोर ना हो जाए इसलिए इरादा बदल कर मुख्य गेट के सामने बने ड्रॉइंग रूम की ग्रिल उखाड़ कर घर के अंदर घुसे। लॉबी में घुसकर मुख्य गेट खोलकर लगभग एक क्विंटल वजनी अलमारी को बड़ी सफाई से चादर के ऊपर रखकर घसीटकर बाहर निकाल लिया। चोरों ने जाते हुए अलमारी से आभूषण और नगदी निकालकर अलमारी को वहीं छोड़ दिया और पीछे लॉबी में खड़ी मोटर साइकिल और मुख्य गेट के पास खड़ी स्कूटी जिनकी चाबियां साथ लगी हुए थी, को भी मुख्य गेट का ताला तोड़कर बाहर निकाल कर ले गए।

भास्कर पड़ताल

यह वारदात उसी गैंग ने की है जिसने एक दिन पहले श्रीगंगानगर में हंसराज पूनिया के भाई राजेंद्र पूनिया के घर में चोरी की थी। कारण ये है दोनों ही चोरियों में कई समानताएं हैं जिससे साबित होता है कि एक ही गैंग ने यह वारदातें की हैं।

दोनों चाेरियों में आरोपी दीवार फांदकर परिसर में घुसे।

दोनों में ग्रिल उखाड़कर कमरे के माध्यम से घर में घुसे।

दोनों ही वारदातों में चोर पांच या इससे अधिक हैं।

दोनों चोरियां रात में एक से तीन बजे के बीच हुईं।

खबरें और भी हैं...