श्रीगंगानगर| जिला भाजपा की बैठक रविवार को पदमपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में होगी। इसमें अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी जसवीरसिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। आईटी विभाग के जिला संयोजक क्रांति चुघ ने बताया कि बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे।