श्रीगंगानगर| राजस्व लोक अदालत अभियान- न्याय आपके द्वार 2018 कार्यक्रम के तहत बाहरवें दिन गुरुवार को कुल 1033 राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया। कलेक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि अभियान के तहत 8 ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविरों का आयोजन संबंधित अटल सेवा केन्द्रों में किया गया। कार्यक्रम के तहत श्रीगंगानगर तहसील के गांव पक्की एवं कोठा, श्रीकरणपुर के 25 एच, पदमपुर के रिडमलसर, रायसिंहनगर के ख्यालीवाला, घड़साना के 3 केडी, विजयनगर के 48 जीबी-ए (रेडबग्गी) व सूरतगढ़ के सरदारपुरा खर्था ग्राम पंचायत में राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया।