पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करना था, कुछ नेता उन्हें दूसरे रास्ते से रिजोर्ट ले गए, खफा कांग्रेसी आपस में ही उलझे

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करना था, कुछ नेता उन्हें दूसरे रास्ते से रिजोर्ट ले गए, खफा कांग्रेसी आपस में ही उलझे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद शुरू हुए कांग्रेस के कार्यक्रम मेरा बूथ मेरा गौरव की पहली बैठक का जायका रविवार को खराब हो गया। बैठक में शामिल होने के लिए कई प्रदेशस्तरीय नेता यहां पहुंचे हुए थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव काजी निजामुद्दीन मुख्य रूप से बैठक लेने श्रीगंगानगर पहुंचे थे। महिला कांग्रेस की नेता कमला बिश्नोई व उनके समर्थकों ने रास्ते में उनके स्वागत की विशेष तैयारी की थी, लेकिन कुछ नेता निजामुद्दीन को स्टेशन से एक रिजोर्ट में ले गए। इस कारण बिश्नोई व उनके समर्थक स्वागत से वंचित रह गए। यहीं से मामला बढ़ गया। बाद में जब सभी पदाधिकारी एकत्रित हुए तो बिश्नोई व उनके समर्थकों ने शहर ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर मगलानी पर अपना गुस्सा निकाला। तभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव किया। बाद में पता चला कि अंकुर मगलानी तो किसी परिचित के निधन में गए हुए थे, जो बाद में यहां पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हुआ।

कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस में संचार देखने को मिला, जिसके चलते काफी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे। बीते दिनों ही कांग्रेस ने अंकुर मगलानी को शहर ब्लॉक का अध्यक्ष तथा शिवदयाल गुप्ता को देहात ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया है। बाद में यह बात भी उठी कि शहर अध्यक्ष नहीं थे तो अचानक बदले कार्यक्रम की ब्लॉक अध्यक्ष शिवदयाल गुप्ता ने भी बिश्नोई को जानकारी नहीं दी।

सर्किट हाउस में ठहरना था, कमरा नहीं मिला तो चले गए रिजोर्ट, रूट बदला तो हो गई गफलत

काजी निजामुद्दीन सुबह ट्रेन से स्टेशन पहुंचे। उन्हें सर्किट हाउस में रुकना था, लेकिन जगह नहीं होने के कारण दयानंद मार्ग होते हुए पदमपुर रोड स्थित सीधे एक रिसॉर्ट ले जाया गया। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व पार्षद कमला बिश्नोई के नेतृत्व में कुछ लोग गंगासिंह चौक पर रुके हुए थे। अचानक बदले कार्यक्रम की बिश्नोई को जानकारी नहीं दी गई। तालमेल के अभाव से कमला बिश्नोई नाराज हो गईं और सीधे पैगोडा रिसोर्ट पहुंची। यहां अपना गुस्सा निकाला।

कर्नाटक जीत के बाद बढ़ा जोश, लंबे समय बाद बैठक में दिखे इतने ज्यादा कांग्रेसी

बैठक में काजी निजामुद्दीन के अलावा, विधानसभा क्षेत्र को-ऑर्डीनेटर सुचित्रा आर्य, पूर्व विधायक सुरेश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, सह प्रभारी मनीष धारणिया और जगदीश वर्मा भी अपने स्तर पर अलग-अलग समय में पहुंचे। बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष सहारण, मनिंद्रकौर नंदा, राजकुमार गौड़, जगदीश जांदू, सोहनलाल सिंगाठिया, किरण अठवाल, पृथीपालसिंह संधू व नमिता सेठी सहित जिलेभर के अनेक कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

श्रीगंगानगर. कांग्रेस के मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता तथा संबोधित करते काजी निजामुद्दीन।

खबरें और भी हैं...