शौचालय निर्माण में लापरवाही तीन रोजगार सहायक बर्खास्त
भास्कर संवाददाता | पहाड़गढ़
शौचालय व आवास निर्माण के लक्ष्य पूरे नहीं किए जाने के आरोप में जनपद पंचायत पहाड़गढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शर्मा ने तीन रोजगार सहायकों को पद से पृथक कर दिया है। तीन को कारण बताओ नोटिस से तलब किया गया है।
जैतपुर की रोजगार सहायिका लक्ष्मी त्यागी,खिटौरा के रोजगार सहायक रविप्रताप सिकरवार व सिंगरौली के रोजगार सहायक विनोद शाक्य को शौचालय निर्माण के लक्ष्य पूरे नहीं करने पर पद से पृथक कर दिया गया है। पहाडग़ढ़, कोटरा व धौंधा के रोजगार सहायकों को नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी दी गई है कि शौचालय व आवास निर्माण के लक्ष्य पूरे किए जाने के संबंध में 30 अप्रैल तक प्रगति नहीं आने पर उन्हें भी पद से पृथक किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।