पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पहाड़गढ़ सहसराम मार्ग पर गड्ढे, तीन घंटे में हो रहा 40 किमी का सफर

पहाड़गढ़-सहसराम मार्ग पर गड्ढे, तीन घंटे में हो रहा 40 किमी का सफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहाड़गढ़ | प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाए गए पहाड़गढ़-सहसराम मार्ग को दस साल से अधिक समय बीत चुका है। सड़क बनने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस मार्ग पर मेंटेनेंस कार्य नहीं कराया। इसलिए वर्तमान में इस पूरे मार्ग पर हर कदम पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में 40 किलोमीटर का सफर करने में यात्रियों को न केवल तीन घंटे का समय लग रहा है, बल्कि वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ हर समय दुर्घटना का भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि वर्ष 2008 में पहाड़गढ़ से सहसराम तक 40 किलोमीटर मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाया गया था। वर्तमान में देख-रेख के अभाव में इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में यात्री बस पलटने का खतरा रहता है। सड़क मार्ग का मेंटेनेंस नहीं होने के कारण एक घंटे के सफर में ढाई से तीन घंटे का समय लग रहा है। इसके अतिरिक्त दुपहिया व चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त होने से यात्री चोटिल हो रहे हैं। सड़क की हालत को देख निजी बस चालक भी इस मार्ग पर वर्तमान में वाहन चलाना बंद करने के बारे में विचार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...