पहाड़गढ़-सहसराम मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग
पहाड़गढ़ | पहाड़गढ़-सहसराम मार्ग पर बनाई गई डामरीकृत सड़क जगह-जगह उखड़ चुकी है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं तथा ग्रामीण दुर्घटना की आशंका से भयभीत हैं। एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना में कार्यरत अधिकारियों से इस मार्ग पर मरम्मत कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पहाडग़ढ़-सहसराम मार्ग क्षतिग्रस्त होने से मरा, आरेठी, जड़ेरु, कन्हार, धौंधा, सहसराम , कुसमानी, गोंदोली आदि गांव का आवागमन छह महीने से प्रभवित हैं।