पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सरपंच, सचिव व रोजगार सहायकों के पति बैठक में न आएं: सीईओ

सरपंच, सचिव व रोजगार सहायकों के पति बैठक में न आएं: सीईओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद पंचायत में आयोजित बैठक में उपस्थित कर्मचारी।

जनपद पंचायत की बैठक में सीईओ दिए ने दिए दिशा-निर्देश

भास्कर संवाददाता | पहाड़गढ़

जनपद पंचायत के सभागार में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें 64 पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक, पीसीओ, एसडीओ सहित अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में जनपद पंचायत के सीईओ अरविंद शर्मा ने निर्देशित करते हुए कहाकि आगामी दिनों में आयोजित होने वाली इस तरह की बैठकों में महिला सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक स्वयं आएं अपने पतियों को न भेजें।

30 अप्रैल तक सभी पंचायतों में टॉयलेट बनाने का काम पूरा हो

बैठक के दौरान जनपद पंचायत के सीईओ श्री शर्मा ने कहाकि 30 अप्रैल तक क्षेत्री की सभी पंचायतों में शौचालयों का निर्माण शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए। अगर इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्य वाई की जाएगी, वहीं जिन ग्रामीण क्षेत्रों में महा पुरूषों की प्रतिमाएं लगी हुई हैं, उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए, जिससे उपद्रवी तत्व उन्हें नुकसान न पहुंचा सकें, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सभी पंचायतों में एसटी-एसटी वर्ग के लोगों की सूची तैयार कर उन्हें इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।

वहीं शासन की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जो भी जिम्मेदारियां आप लोगों को दी गई हैं, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें। इस मौके पर पंचायत अधिकारी रमेश सिंह कुशवाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
पंचायतों में कराए जाने वाले शौचालयों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर पहले ही निर्देशित किया जा चुका है। -अरविंद शर्मा, जप सीईओ

खबरें और भी हैं...