शनि जयंती पर निकाली शोभायात्रा
पहुंना | क्षेत्र के रेवाड़ा गांव में शनि जयंती के अवसर पर शनिमंदिर के पुजारी कन्हैयालाल, शनि जोशी व संयोजक शंकर सिंह की उपस्थिति में शोभायात्रा निकाली गई। गांव के भैरूलाल ने बताया की शोभायात्रा जुलूस विभिन्न मोहल्ले में होती हुई वापस मंदिर पहुंची। जुलूस में बैंड बाजों की धुन पर युवक-युवतियां नृत्य करते हुए चल रहे थे और महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगल गीत गा रही थी।