पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाई में स्कूलों में भी सराहनीय रहा रिजल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाई | केवीएम स्कूल पाई प्रधानाचार्य मुकेश आर्य ने बताया कि स्कूल का परिणाम शत् प्रतिशत रहा है। नॉन मेडिकल में हमित ने 480 अंक, मेडिकल में अनु ने 468, वाणिज्य में मोहित ने 467 व कला संकाय में अंजू ने 463 अंक हासिल किए। आरसी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई के प्रधानाचार्य मदन मोहन गुंबर ने बताया कि स्कूल के 13 बच्चों ने मेरिट प्राप्त की है। मुकेश सिरोही ने 451 अंक के साथ स्कूल में प्रथम व सोनिया ने 432 अंक के साथ स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई स्कूल के प्रधानाचार्य रामपाल ढुल ने बताया कि स्कूल के 57 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 20 ने मेरिट व 15 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है।

खबरें और भी हैं...