पाई | गांव सौंगल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अध्यापक व अभिभावक दिवस एक त्यौहार की तरह मनाया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में एडीसी पार्थ गुप्ता ने शिरकत की और प्रदेश भर में तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्रा अनु को सम्मानित भी किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कैंदल व गांव के सरपंच राजेश शर्मा ने अनु को 3100, 3100 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया है।