पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्मशानघाट में लगी आग से जले सैंकड़ों पेड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव पिलनी में दलित समुदाय के श्मशानघाट में खड़े सफेदे के पेड़ों में किसी ने आग लगा दी। आग लगने से अधिकतर पेड़ व ग्रामीणों द्वारा रखे गए गोबर के उपले ओर समान भी जल गया। ग्रामीण रमेश, बलवान, काली, बीरखा राम, सत्यवान, गीता राम, रमेश कुमार, इंद्रो देवी, हरी सिंह, तारो देवी,आदि ने बताया कि दोपहर के समय श्मशानघाट से धुआं निकल रहा था, जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो पेड़ों में आग लगी हुई थी। सूचना देने के बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों ने साथ में मिलकर आग पर काबू पाया। वन विभाग ने 4 साल पहले 1000 पौधे लगाए थे। ग्रामीणों की मांग है कि आग लगाने वालों की पहचान करके कार्रवाई की जाए।

पाई | आग पर काबू पाते हुए पिलनी ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...