पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • आदर्श गांव पाई के स्वास्थ्य केंद्र में न डाॅक्टर न सुविधाएं

आदर्श गांव पाई के स्वास्थ्य केंद्र में न डाॅक्टर न सुविधाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्श गांव पाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न स्थाई चिकित्सक है, न साफ सफाई। भवन भी बिल्कुल जर्जर हो चुका है। ऐसे में मरीजों को कोई सुविधा यहां नहीं मिल रही है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सज्जन सिंह ढुल ने गांव पाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर यहां की समस्याओं को जाना। ढुल ने कहा कि उन्होंने समस्याओं की पूरी लिस्ट बना ली है। समाधान को लेकर वे जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, डीसी सुनीता वर्मा और सीएमओ कैथल से मिलेंगे।

पाई | प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा करते सज्जन सिंह ढुल।

दो दिन की डेपुटेशन पर लगाया था अधिकारी व कर्मचारी

ढुल ने कहा कि जब वह पिछली बार डीसी से मिले थे गांव को दो दिन की डेपुटेशन पर चिकित्सा अधिकारी और दो सफाई कर्मचारी मिले थे लेकिन चिकित्सा अधिकारी अमृत पाल ने बदली करवा ली है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्थाई चिकित्सा अधिकारी व डेंटल सर्जन मिले।

खबरें और भी हैं...