पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • 200 रुपए को लेकर भाई से झगड़ा कर खुद को लगाई आग, 40 प्रतिशत जला

200 रुपए को लेकर भाई से झगड़ा कर खुद को लगाई आग, 40 प्रतिशत जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव कैत में दो भाइयों में 200 रुपए को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो दोनों में मारपीट हुई और फिर गुस्से में एक भाई ने बाइक से पेट्रोल निकाल खुद पर डालकर आग लगा ली। किसी तरह परिजनों ने आग बुझाई और गंभीर हालत में अशोक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वह 40 प्रतिशत जल गया है। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अशोक ने बताया कि वह मजदूरी करता है। शाम को वह काम से घर लौटा था। उसने अपना पर्स तकिए के नीचे ही रखा हुआ था। वह नींद से उठा तो उसने देखा कि पर्स से 350 रुपए गायब थे। उसने इस बारे में छोटे भाई अमन से पूछा तो उसने बताया कि उसने 150 रुपए लिए हैं। 200 रुपए किसने लिए, यह पता नहीं चल पाया। उसे शक हुआ कि 200 रुपए भी अमन ने ही निकाले हैं। इसको लेकर उसका अमन के साथ विवाद हुआ। दोनों के बीच हाथापाई हुई तो इसी दौरान बीच मेें उसका पिता राम सिंह भी आ गया। उसने अशोक के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दूसरे भाइयों ने बीच-बचाव कराया।

यमुनानगर | ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अशोक।

खबरें और भी हैं...