श्री ज्वालामुखी नव दुर्गा मंदिर आश्रम में सोमवार को महा चंडी महायज्ञ के दौरान किए गए श्रदालुओं से भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशा आदि जैसी सामाजिक बुराइयां के खात्मे को लेकर हवन में 108 आहुतियां भी डलवाई। मंदिर के महंत रमा भारती ने बताया कि इस समय भ्रूण हत्या, दहेज हत्या आदि जैसी अनेक कुरीतियां पैदा हो गई है। इनको समाप्त करने के लिए सरकार अनेक कदम उठा रही है, इसमें जनता का भी कर्तव्य बनता है कि वह सरकार सहयोग करें। लगभग सात घंटे चले महायज्ञ में आचार्य जयपाल ने मंत्रों के साथ आहुतियां डलवाई। उन्होंने बताया कि 22 मई को रात्रि जागरण व भंडारे का भी आयोजन होगा। मौके पर गोस्वामी समाज के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गिरी, जय मां बाला सुंदरी सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण गर्ग, विनय गर्ग, अशोक वर्मा, रामकुमार अम्बाला, रामकुमार पाई, डाॅ. राजेश, मोहन लाल शर्मा, पुनीत, अशोक वर्मा, मुनीश सिंगला अम्बाला, नरेंद्र वर्मा, संदीप कंसल आदि भी उपस्थित रहे।
पाई | नव दुर्गा मंदिर आश्रम में महाचंडी महायज्ञ में आहुति डालते लोग।