पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सफाई न होने से नाला गंदगी से अटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाई | पाई के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उनके गांव का नाला साफ करवाने की मांग की है। ग्रामीण महावीर, गुरनाम, धर्मवीर आदि ने बताया कि गांव के सभी नाले पूरी तरह से अट गए हैं। जिसके कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालों में नहीं जाता और गलियों में बहता है। नालों के ऊपर ढकने के लिए जो पत्थर डाले गए हैं उनकी लंबाई निर्माण करते समय लम्बी बनाई है। लंबाई अधिक होने के चलते इन वजनी पत्थरों को आम आदमी नहीं उठा सकता। इनको क्रेन के द्वारा ही उठाकर ही नाले की सफाई की जा सकती है। इसके लिए ग्राम पंचायत को भी कई बार कहा गया और जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव के दौरान भी इस समस्या के निदान की गुहार लगाई जा चुकी है परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि गंदगी ज्यादा होने के कारण वह सड़ रही है सरपंच धर्मवीर ने कहा कि वे नालों की सफाई का पूरा प्रयास करेंगे।

खबरें और भी हैं...