पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झारखंड में एक महिला व तीन छात्राओं से दुष्कर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुमला/मनोहरपुर/पाकुड़

झारखंड में एक महिला और दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं।

गुमला के जारी प्रखंड में 19 साल की छात्रा एक महिला और एक वृद्धा के साथ जंगल में लकड़ी चुनने गई थी। पीड़िता के मुताबिक रुद्रपुर के बादल सिंह व विनय सिंह वहां आया और धमकाया। फिर तेतर टोली का रास्ता बताने को कहा। कुछ दूर जाने पर बंदूक दिखाकर दोनों को जंगल में ले गए। हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। शनिवार को मामले की जानकारी मिलते ही ग्राम सभा हुई। आरोपियों को तलाशा। नहीं मिलने पर केस दर्ज कराया गया।

उधर, मनोहरपुर में रेल क्वार्टर में शनिवार सुबह 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पंजाबीसाई श्याम बिहारी साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है। श्याम बिहारी दो बच्चों का पिता है। इसके अलावा रेलकर्मी शिवनाथ नायक और एक अन्य पर भी क्वार्टर में ताला लगाने व सहयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा स्कूल जाने के लिए निकली थी। तभी श्यामबिहारी उसे जबरन क्वार्टर में ले गया। उसने फाेन कर किसी को बुलाया और बाहर से ताला बंद करवा दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। जब लोग पहुंचे तो वह दीवार फांदकर फरार हो गया।

उधर, पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र में भी शुक्रवार को चाकू दिखाकर एक नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साहेब शेख को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार शाम वह सामान खरीदने जा रही थी। तभी साहेब शेख ने पकड़ लिया और दुष्कर्म किया।

खबरें और भी हैं...