नाबालिग ने दुष्कर्म का लगाया आरोप
पाकुड़|जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिद रोड़ पर शुक्रवार को देर शाम चाकू का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा महेशपुर थाना में साहेब शेख के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी साहेब शेख को महेशपुर के अंबेडकर चौक से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार को शाम तकरीबन 7 बजे मस्जिद गली के रास्ते समान खरीदने जा रही थी। इसी क्रम में गांव के ही साहेब शेख ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। गिरफ्तार आरोपी के परिजनों की मानें तो पीड़िता व साहेब शेख के बीच शादी की बातचीत चल रही थी परंतु शादी से इंकार करने पर आरोप लगा रही है।