पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमेरिका की टीम ने लिया कालाजार का जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकुड़|बिल गेट्स फाउंडेशन की टीम के सदस्यों ने लिट्टीपाड़ा के तालपहाड़ी व हिरणपुर के शिवनगर गांव में मंगलवार को कालाजार उन्मूलन के दवा छिड़काव का जायजा लिया। टीम में संस्था के प्रतिनिधि डॉ. बिल स्तार बक, केयर इंडिया के सलाहकार डॉ. वी जय शंकर मौजूद थे। टीम के सदस्यों ने दोनों गांव जाकर कालाजार उन्मूलन के लिए सिंथेटिक पैरोथेरैड्स 5 प्रतिशत छिड़काव किया गया है कि नहीं इसकी जानकारी घर-घर जाकर ली। साथ ही उचित मात्रा में सिंथेटिक पैरोथेरैड्स का छिड़काव कैसे करते हैं इसकी भी जानकारी कर्मियों से ली। उपस्थित छिड़काव टीम के सदस्यों ने कालाजार उन्मूलन के दवा को घोल कर और स्प्रे कर दिखाया। वहीं टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को कालाजार से बचने के नियम की जानकारी दी। केयर टीम के आईएस अधिकारी वी जय शंकर ने बताया कि अगले दो साल में लीट्टीपाड़ा और हिरणपुर में कालाजार समाप्त हो जाएगा। मौके पर सीएस डॉ. बी. मरांडी, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. बीके. सिंह, लिट्टीपाड़ा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुशल एक्का, लिट्टीपाड़ा ब्लॉक कॉर्डिनेटर नरेश साहा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...