पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • सीएम के निर्देश पर दुष्कर्म पीड़िता को बीजीएच में कराया गया था भर्ती

सीएम के निर्देश पर दुष्कर्म पीड़िता को बीजीएच में कराया गया था भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मामा के घर रह करती थी पढ़ाई, 10वीं क्लास की छात्रा थी पीड़िता

भास्कर न्यूज | पाकुड़

बीते 15 दिनों से बंगाल के अस्पताल और फिर बोकारो जनरल अस्पताल में इलाजरत नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। बता दें कि तीन मई को उसके प्रेमी ने ही जबरन घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जब नाबालिग ने उसे धमकी दी कि वो सबकुछ अपने परिजनों को बता देगी तो प्रेमी ने उसके शरीर पर किरासन तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया था। पीड़िता करीब 15 दिनों तक अस्पताल में इलाजरत रही। यह घटना पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। लड़की अपने ननिहाल में रह कर पढ़ाई करती थी। वह 10वीं की छात्रा थी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने लड़की को घर में अकेला पाकर उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि जुर्म छिपाने के लिए उसे घर के बाथरूम में ले जाकर केरोसिन डालकर जला कर मारने का प्रयास किया। घर से धुंआ निकलता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। इतने में आरोपी फरार हो गया। लड़की 90 फीसदी से अधिक जल चुकी थी। ग्रामीण आग बुझाने के बाद उसे आनन-फानन में उपचार के लिए पश्चिम बंगाल के गीताराम अस्पताल, बरहमपुर ले गए। इस मामले की सूचना एक दिन बाद लड़की के मामा ने पुलिस को दी। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया।

घटना के बाद परिजनों ने बंगाल के मालदा अस्पताल में कराया था भर्ती

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरकत में आया प्रशासन

इसके बाद एसडीपीओ श्रवण कुमार, नगर थाना प्रभारी इंदुशेखर झा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी गांव पहुंच छानबीन शुरू की। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन हरकत में आया। उपायुक्त दिलीप कुमार झा, पुलिस कप्तान शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल सहित वरीय अधिकारियों का दल पश्चिम बंगाल स्थित मालदा अस्पताल पहुंचा। पीड़ित लड़की को बंगाल से रेफर कराकर बेहतर उपचार के लिए बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया। पीडि़ता के परिजनों को तत्काल 30 हजार रुपए का आर्थिक मदद करने के अलावे उसे बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती करने एवं इलाज का सारा खर्च वहन करने का बीड़ा उठाया। पीड़िता की मौत की सूचना मिलने के बाद गांव में गम का माहौल कायम हो गया।

जल्द आरोप पत्र दाखिल करेंगे

मामा के घर रह करती थी पढ़ाई, 10वीं क्लास की छात्रा थी पीड़िता

भास्कर न्यूज | पाकुड़

बीते 15 दिनों से बंगाल के अस्पताल और फिर बोकारो जनरल अस्पताल में इलाजरत नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। बता दें कि तीन मई को उसके प्रेमी ने ही जबरन घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जब नाबालिग ने उसे धमकी दी कि वो सबकुछ अपने परिजनों को बता देगी तो प्रेमी ने उसके शरीर पर किरासन तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया था। पीड़िता करीब 15 दिनों तक अस्पताल में इलाजरत रही। यह घटना पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। लड़की अपने ननिहाल में रह कर पढ़ाई करती थी। वह 10वीं की छात्रा थी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने लड़की को घर में अकेला पाकर उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि जुर्म छिपाने के लिए उसे घर के बाथरूम में ले जाकर केरोसिन डालकर जला कर मारने का प्रयास किया। घर से धुंआ निकलता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। इतने में आरोपी फरार हो गया। लड़की 90 फीसदी से अधिक जल चुकी थी। ग्रामीण आग बुझाने के बाद उसे आनन-फानन में उपचार के लिए पश्चिम बंगाल के गीताराम अस्पताल, बरहमपुर ले गए। इस मामले की सूचना एक दिन बाद लड़की के मामा ने पुलिस को दी। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी को उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का पुलिस प्रयास करेगी। मामले में जल्द ही आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।” - शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, पुलिस अधीक्षक

घटना की सूचना प्रशासन को देर से मिली

पीड़िता को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा मदद के रुप में लगाया गया मरहम भी काम नहीं आया। घटना की सूचना दो दिन बाद प्रशासन को मिलने के चलते पीड़िता के उपचार में देरी हो चुकी थी। बंगाल पहुंच वरीय अधिकारियों ने लड़की को प्रशासन के खर्च पर उपचार हेतु भले ही बोकारो में भर्ती करा उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

खबरें और भी हैं...