पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंगाल में भाजपा से जीते जनप्रतिनिधि डर से भागे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|साहेबगंज/पाकुड़

बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। हिंसा और भय के कारण खासकर भाजपा के जीते हुए प्रतिनिधि झारखंड के जिलों में शरण लेकर अपनी जान बचा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के इसी तरह के सैकड़ों भाजपा पंचायत समिति सदस्य वार्ड समिति सदस्य के जीते हुए प्रतिनिधि तृणमूल कांग्रेस के उत्पीड़न से बचने के लिए साहेबगंज के बरहरवा एवं साहेबगंज जिला मुख्यालय में विभिन्न धर्मशालाओं में शरण लिए हुए हैं। वहीं कई पंचायत समिति सदस्य भागकर पाकुड़ जिले में भी पहुंचे हैं। सोमवार को इस संबंध में भाजपा के नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव एवं उपाध्यक्ष रामानंद साह ने राजनीतिक हिंसा के पीड़ित बंगाल के पंचायत समिति सदस्य, वार्ड समिति सदस्य को प्रेस के सामने लाते हुए बताया कि बंगाल के मालदा जिले में 11 अंचलों में पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों पर लगभग 200 से ज्यादा प्रतिनिधि भाजपा से जीते हैं। उन्हें तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्हें साहेबगंज मे पार्टी स्तर पर निर्देश मिलने के बाद शरण दी गई है। दूसरी ओर पाकुड़ में बंगाल के पंचायत चुनाव में विजयी लगभग 50 भाजपा जनप्रतिनिधियों ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से जान बचाकर पाकुड़ में शरण लिया है। सभी उम्मीदवार स्थानीय भाजपा नेताओं के सहयोग से नगर के शीतला मंदिर में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं। भाजपा के विजेताओं ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पुलिस द्वारा उन्हें जान से मारने, अगवा किए जाने तथा झूठे मुकदमें में फंसाए जाने की धमकी दी जा रही है। वहीं इस्तीफा देने का भी दबाव बनाया जा रहा है।

बंगाल से भागकर पाकुड़ पहुंचे पंचायत समिति सदस्य।

पाकुड़ जिले में शरण लेने वाले बंगाल के जनप्रतिनिधि

मालदा जिले के भावुक अंचल अंर्तगत कुतुबपुर वार्ड से विजयी रंजीत मल्लिक, सिमलढ़ाप वार्ड से लखीराम हांसदा, सोदपुर वार्ड से विष्णी कोरामोदी, सुकानदीघी वार्ड से सुमिता मुर्मू, मंदिलपुर वार्ड से फुलमुनी हेम्ब्रम, जात्राडांगा अंचल के रानीगर वार्ड से पाॅली राजवंशी, ईश्वरडांगा वार्ड से वीणा रानी मजूमदार, मोचिया अंचल के आदमपुर वार्ड से रामलाल चैधरी तथा भावुक अंचल से पंचायत समिति सदस्य के रूप में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर निर्वाचित उम्मीवारों ने बताया कि वे केन्द्र सरकार से जान की रक्षा की गुहार लगायी है।

बंगाल से भागकर साहेबगंज में शरण लेने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि।

जान मारने की दी जा रही है धमकी : पूर्णिमा

पंचायत चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने की जगह बंगाल के पंचायत चुनाव में भाजपा के जीते हुए प्रतिनिधि के चेहरे पर खुशी की जगह भय और खौफ व्याप्त है। इस संबंध में मालदा जिले के ऋषि पुर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य पूर्णिमा मंडल ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि जीत के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। इतना ही नहीं प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वहां की पुलिस एवं जिला प्रशासन भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मदद कर रही है।

ये जनप्रतिनिधि भागकर पहुंचे हैं साहेबगंज

जिन लोगों ने यहां शरण ली है उनमें समालखा महलदार ग्राम पंचायत सदस्य ऋषि पुर, चंदन दास मंडल ग्राम पंचायत ऋषि पुर, रूमा मंडल चौधरी ग्राम पंचायत ऋषि पुर, गोविंदा चौधरी ग्राम पंचायत ऋषि पुर, सुबोध सिंह गौरी सिंह ग्राम पंचायत ऋषि पुर, सीमा मजुमदार, सुशील मंडल, मलय मंडल, श्रीदेव मंडल, मनमोहन विश्वास, नीलिमा मंडल, इसनी आकर्षण, जया वर्मन, पुतुल राय, विभूति मंडल, संध्या सरकार, पुष्पा प्रमाणिक, पूजा प्रमाणिक, सुपर्णा सिंह, प्रणव वर्मन, ललिता हलदर, अहलिया कर्मकार, गोपाल टुडू, पूर्णिमा मंडल सभी मालदा जिले के पाकुर हाट आदि शामिल हैं।

राष्ट्रपति शासन की मांग

साहेबगंज नप अध्यक्ष श्रीनिवास यादव एवं उपाध्यक्ष रामनिवास यादव ने केंद्र सरकार एवं राष्ट्रपति से बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की है।

खबरें और भी हैं...